दो दशकों से नहीं हुआ सड़क का डामरीकरण

सतपुली। बौसाल से कुमराडी पीपली बछेली तक लगभग 7 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण दो दशकों से नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की खराब हालत के चलते वह जानहथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर है।ग्रामीणों के अनुसार सड़क के डामरीकरण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विधायक से गुहार लगा चुके हैं, इसके बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ।ग्रामीणों ने प्रशासन से डामरीकरण की मांग की है। स्थानीय निवासी पवन घिल्डियाल एवं संपूर्णानंद घिल्डियाल का कहना है कि इस सड़क के मामले को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी तथा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी अवगत करा। चुके हैं। इस संदर्भ में भाजपा के मंडल अध्यक्ष एकेश्वर राकेश नैथानी का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत इस सड़क के डामरीकरण का फोर्थ स्टेज के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा गया है जैसे ही इसकी वित्तीय स्वीकृति मिलेगी कार्य सुचारू रूप से चालू हो जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *