पिथौरागढ़ में वाहन खाई में गिरा, आठ की मौत

पिथौरागढ़। जिले में हुए एक वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिले में मुवानी से बकटा जा रही एक मैक्सी टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर सोनी पुल के पास लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य  कई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  राजस्व पुलिस बचाव दल और प्रशासन की टीम ने मौके पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य किया और घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया गाड़ी के अनियंत्रित होकर फिसलने की आशंका जताई जा रही है, पिथौरागढ़ की SSP रेखा यादव ने बताया, वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन से चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक जताया है ।

हादसे में  सिमरन( 8) पुत्री कुंदन सिंह
तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह
विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह
नरेंद्र सिंह(40) पुत्र चंद्र सिंह(चालक )
राजन सिंह (60) पुत्र किशन सिंह
होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह
शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम
दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोहरा की मौत हो गई, जबकी विनीता(20) पुत्री बहादुर सिंह बोकटा गांव
योगेश कुमार पुत्र किशन राम छात्र
श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह
दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह
सुमित सिंह(22) पुत्र प्रवीण सिंह
पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला घायल हक गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *