देहरादून। दून के महापौर सुनील उनियाल गामा की मां प्रेमा देवी का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह 87 साल की थी। बुधवार को उन्हे पेट दर्द की शिकायत पर जोगीवाला स्थित एक अस्पताल ले गए, लेकिन
वहां उनका निधन हो गया। प्रेमा देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा उनके फालतू लाइन आवास से गुरुवार सुबह हरिद्वार को
प्रस्थान करेगी और गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों , जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।