161.63 लाख से चकाचक होगी चौबट्टाखाल विस की सड़कें
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा विभिन्न जनपदों की विधानसभाओं हेतु रूपये 114 करोड़ 14 लाख 69 हजार की कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान की ।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत विधानसभा यमकेश्वर में कुल रूपये 218.94 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत यमकेश्वर के विकासखण्ड द्वारीखाल में सिमलना बिचला से पोखरी तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 99.72 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड दुगड्डा में हनुमंती-घोटा-उमल्दा मोटर मार्ग के कि0मी0 3 से गुडखिला तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण) हेतु रूपये 50.89 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत द्वारीखाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 श्री अमर सिंह भण्डारी जी के पैतृक गांव सौड हेतु मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 33.70 लाख रूपये, मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत मुख्य मार्ग (देवीखेत-जामल-डबोलीखाल) मोटर मार्ग से स्यालना गांव तक लिंक मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 34.63 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
श्रीनगर में राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड पाबौ में बी0आर0सी0 कोटली से कोटली गांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य एवं 12 मी स्पान सेतु का निर्माण हेतु (प्रथम चरण) हेतु 33.18 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। चौबट्टाखाल में कुल 161.63 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर में किर्खू-कोटा-पीपली मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 93.90 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल में चौखाल-भगवतीतलैया-कमलिया-सराईखे त मोटर मार्ग क किमी 5 में 18 मीटर स्पान आरसीसी मोटर सेतु का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 4.50 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर में
श्रीनगर में राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड पाबौ में बी0आर0सी0 कोटली से कोटली गांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य एवं 12 मी स्पान सेतु का निर्माण हेतु (प्रथम चरण) हेतु 33.18 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। चौबट्टाखाल में कुल 161.63 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर में किर्खू-कोटा-पीपली मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 93.90 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल में चौखाल-भगवतीतलैया-कमलिया-सराईखे
खुलेऊ-पीपली-कुमराड़ी-सालकोट मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 63.23 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र पौड़ी में पौड़ी-ल्वाली मोटर मार्ग के कि0मी0 13 से नौटियालगांव तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 27.33 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र पौड़ी में पौड़ी-ल्वाली मोटर मार्ग के कि0मी0 13 से नौटियालगांव तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 27.33 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
