आज मिले 25 कोरोना संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य में 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि, 14 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। वही अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 164 हो गई है।
प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3,44,578 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3,30,811 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को अल्मोड़ा में 2, देहरादून में 12, हरिद्वार में 4, नैनीताल में 4, पिथौरागढ़ में 1 और उधम सिंह नगर में 2 कोरोना संक्रमित पाए गए।
