कोरोना की रफ्तार बढ़ी, आज मिले 2127 संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
राज्य में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होती जा रही है और तेजी से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को कोरोना ने दो हजार के आंकड़े को पार कर लिया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार परदेस में 2127 कोरोना संक्रमित पाए गए। वही एक मरीज की मौत हुई,जबकि 416 संक्रमित ठीक हुए। प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6603 पर पहुंच गया है। आज देहरादून में सर्वाधिक 991, हरिद्वार में 259, पौड़ी में 48, उतरकाशी में 13, टिहरी में 35, बागेश्वर में 04, नैनीताल में 451, अलमोड़ा में 43, पिथौरागढ़ में 30, उधमसिंह नगर में 189, रुद्रप्रयाग में 13, चंपावत में 26 व चमोली में 25 लोग कोरोना से संक्रमित मिले।
