आज मिले 2915 कोरोना संक्रमित

जनमंच टुडे/देहरादून।

कोरोना संक्रमण राज्य में एक बाए फिर से विकराल रूप ले रहा है और संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 2915 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।  वही 3 संक्रमितों की मौत हुई। कोरोना एक्टिव मामले  बढ़कर अब 8018 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार  को देहरादून में सर्वाधिक 1361 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए  अल्मोड़ा में 85, बागेश्वर में 34, चमोली में 27, चंपावत में 119 , हरिद्वार में 374, नैनीताल में 424, पौड़ी गढ़वाल में 131, पिथौरागढ़ में 70, रुद्रप्रयाग में 9, टिहरी में 63, उधम सिंह नगर में 217 जबकि उत्तरकाशी में एक  व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *