10वीं पास युवाओं के लिए खुला भर्ती का पिटारा, जल्द करें आवेदन

जनमंच टुडे/ डेस्क।

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले जुनूनी युवाओं के लिए सीमा सुरक्षा बल सुनहरा मौका लेकर आया है। अगर आप इच्छुक हैं तो  जल्द से जल्द आवेदन करके भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदन की अन्तिम तिथि 1 मार्च रखी गई है। योग्य उम्मीदवार  rectt.bsf.gov.in पर जाकर आन लाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 2788 रिक्‍त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अंतर्गत 10वीं पास उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल ट्रेड्समैन पुरुष के 2651 पदों पर भर्ती होनी है जबकि महिला के 136 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल रिक्रूटमेंट पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2022 है। 10वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्‍मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का एक्‍सपीरिएंस भी होना जरूरी है। कांस्‍टेबल ट्रेड्समैन पुरुष के 2651 और  महिला के 136 पदों पर भर्ती होगी। आयु सीमा 18  से 23 वर्ष रखी गई  है। आरक्षित  उम्‍मीदवारों को आयु सीमा में  नियम अनुसार छूट मिलेगी।  अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये  रखा गया है जबकि आरक्षित वर्ग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।भर्ती की अधिक जानकारी के लिये bsf की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर  लाग इन कर सकते हैं। अगर आप योग्यता रखते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *