पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके

जनमंच टुडे/ पिथौरागढ़।

मंगलवार आधी रात को (आज ) करीब एक बजकर नौ मिनट पर पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पूर्व में भी इसी महीने के 17 जनवरी को पिथौरागढ़ में भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए थे।  आज आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई । भूकंप का केंद्र पृथ्वी से करीब 10 किलोमीटर नीचे रहा। इससे पहले 16 जनवरी को चमोली  के जोशीमठ में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था। 18 जनवरी को बागेश्वर में  भी 2.5 तीव्रता का भूकम्प आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *