गणतंत्र को स्थाई रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

जनमंच टुडे/ देहरादून।

गणतन्त्र दिवस पर महापौर सुनील उनियाल गामा ने भाजपा महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षो के संघर्ष और हजारों कुर्बानियों के बाद मिली आजादी एवं भारतीय गणतंत्र को स्थाई रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उनियाल ने कहा कि सरदार भगत सिंह ,सुखदेव ,राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत अनेक लोगों के बलिदान से मिली आजादी को हमें बरकरार रखने के साथ ही अपने गणतंत्र कोई स्थाई बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करना है। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यकर्ताओं से सदैव अपने निजी स्वार्थों को छोड़कर देश हित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महामंत्री रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, महेश गुप्ता, लछु गुप्ता, अनुराग भाटिया, सौरभ कपूर, विजय भट्ट, मंजू कोटनाला, राजीव राजौरी, पीएन डिमरी, विनोद पुंडीर, विजेंद्र राणा, रईस अंसारी , कबर कुरैशी समेत कई कार्यकर्ता  मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *