ज्योति रौतेला बनीं, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष

जनमंच टुडे/ देहरादून।

लैंसडौन सीट से कांग्रेस की प्रबल दावेदार रही वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला को प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। ज्योति रौतेला विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। पार्टी हाईकमान ने रौतेला के साथ ही कमलेश रमन, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, अलका पाल, और भागीरथी बिष्ट को  महिला कांग्रेस का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया  है । वही नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमगोपाल रावत ने आज भाजपा को अलविदा कह दिया है। उनको आज कांग्रेस भवन में गणेश गोदियाल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।  गोदियाल ने कहा कि रावत के कांग्रेस में शामिल होते ही नरेंद्रनगर विस क्षेत्र में कांग्रेस को ताकत मिलेगी।  वही रावत को नरेंद्रनगर से टिकट मिलने की सम्भावना है। कुछ दिन पहले ओम गोपाल रावत ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान कर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *