रितु कोटद्वार से लड़ेगी, राजकुमार ठुकराल का टिकट कटा

जनमंच टुडे/ देहरादून।

भाजपा ने आज विस चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कोटद्वार से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खण्डूड़ी को टिकट दिया गया है। वही रुद्रपुर के सीटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट काट दिया गया है। भाजपा में दूसरी लिस्ट में 9  उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। अभी दो सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारा है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचन्द्र खण्डूरी की पुत्री रितु खंडूड़ी भूषण को कोटद्वार से चुनावी दंगल में उतारा है।  शिव अरोड़ा को रुद्रपुर और हल्द्वानी विधानसभा सीट से मेयर जोगेंद्र रौतेला को  टिकट दिया है।  लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, पिरान कलियर से मुनीश सैनी, झबरेड़ा से राजपाल सिंह एवं केदारनाथ से शैलारानी रावत को  प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी लिस्ट में 3 सीटिंग विधायकों को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। झबरेड़ा से देशराज कर्णवाल, लालकुआं से नवीन दुम्का और रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल को  ठुकरा कर नए चेहरों को मौका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *