कोरोना से आज हुई 10 की मौत
जनमंच टुडे/ देहरादून।
कोरोना संक्रमण अन्य दिनों के मुकाबले आज कम रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 1200 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 10 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, एम्स ऋषिकेश व बीसी जोशी अस्पताल नैनीताल में तीन—तीन और बेस अस्पताल कोटद्वार में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। वही 2499 मरीज ठीक हुए । कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 29429 हो चुकी है। आज देहरादून में सबसे अधिक 368 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर में 211, नैनीताल में 210, हरिद्वार में 160, चंपावत में 67, उत्तरकाशी में 45, रुद्रप्रयाग में 35, पौड़ी में 34, अल्मोड़ा में 25, बागेश्वर में 17, चमोली में 11, टिहरी में 10 व पिथौरागढ़ में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
