मातबर सिंह कंडारी को दिखाया कांग्रेस ने बाहर का रास्ता

जनमंच टुडे/ देहरादून।

विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने  और प्रत्याशी के विरोध में मैदान में उतरने वाले कांग्रेसियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश कांग्रेस  संगठन के महासचिव मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी, रूद्रप्रयाग से पूर्व विधायक  मातबर सिंह कण्डारी और यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *