बन्दर ने नवजात बच्चे को पानी के बाल्टी में डुबाकर मारा

जनमंच टुडे/ टनकपुर।

टनकपुर शहर में  एक उत्पाती बन्दर कमरे में सो रहे बच्चे को उठाकर ले गया और पानी की बाल्टी में डूबा, डुबाकर उसकी जान ले ली। बन्दर द्वारा मासूम की जान लेने से लोगों में खौफ बना हुआ है। जानकारी के अनुसार टनकपुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नम्बर 8 मंगलवार सुबह शाहनवाज की पत्नी नगमा अपने तीन माह के बेटे जुबिन को बिस्तर पर सोता छोड़कर घर के दूसरे कमरों में अन्य घरेलू काम-काज निपटाने लगी।  बताया जा रहा है कि इसी बीच कोई बन्दर कमरे में घुस गया और सोते हुए बच्चे को उठाकर ले गया। बन्दर द्वारा बच्चे को उठाकर ले जाने की भनक घर मे मौजूद किसी भी सदस्य को नहीं हुई। नगमा  कामकाज निपटाने के बाद बच्चे के लिए दूध लेकर उसे पिलाने के लिए कमरे में गई तो बच्चा बिस्तर पर नहीं मिला। उसने परिजनों से बच्चे को लेकर पूछताछ की तो सबने अनभिज्ञता जताई।  इसके बाद परिजन बच्चे को ढूंढ़ने लगे। खोजबीन में परिजनों को बच्चा छत में बने  बाथरूम में पानी से भरे बाल्टी में मृत मिला। सम्भावना जताई जा रही है कि उत्पाती  बन्दर तीन माह के जुबिन को उठाकर छत में बने बाथरूम में ले गया और उसने ठंडे पानी से भरे बाल्टी में उसे डुबो-डुबोकर मार डाला और बच्चे को बाल्टी में ही छोड़कर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *