भारी बारिश के चलते आंगनबाड़ी और स्कूलों में अवकाश

जनमंच टुडे।हल्द्वानी। जनपद में रात से हो रही बारिश के चलते जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय व आगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट  धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज यह निर्देश जारी किया है। वही उन्होंने प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *