शराब के 4 दुकानों के लाइसेंस निरस्त

जनमंच टुडे। देहरादून। अधिभार जमा न कराने पर देहरादून की जिलाधिकारी सोनिया ने  जिले की अंग्रेजी शराब की चार दुकानों के आवंटन लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही अनुज्ञापियो को भविष्य में आबकारी अनुज्ञापन के लिए भी विवर्जित कर दिया है। जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23 का अधिभार जमा नकरने पर राजपुर रोड -3, चकराता रोड-1 निकट किशन नगर, मोहकमपुर और सेलाकुई की अंग्रेजी की शराब की दुकानों का लाइसेंस किया गया है। जिलाधिकारी ने दुकानों के पुर्नव्यवस्थापन में हुई राजस्व की हानि की वसूली भू राजस्व की भांति करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *