नशे का कारोबार करने वालों कसे शिकंजा

जनमंच टुडे। पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने अधिकारियों को  जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।  एसएसपी यशवंत सिंह चौहान की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को  नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही
नशीले पदार्थो को लेकर जहां-जहां कार्यक्रम किये गये उनकी आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जनपद में स्थापित जिन नशामुक्ति केंद्रो का पंजीकरण नहीं हुआ है उन्हें नोटिस जारी कर एक माह के भीतर पंजीकरण करने तथा जो पंजीकृत हैं उनके अभिलेख प्रस्तुत करने के मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि नशा के जागरूकता कार्यक्रमों के लिए पोस्टर तैयार करें तथा उन्हें विभिन्न विद्यालयों में पहुंचाए। साथ ही उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों में नशामुक्ति विषय पर पेंटिग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वर्कशॉप के माध्यम से कार्यक्रम भी आयोजित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *