हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 की मौत
- लक्ष्मण सिंह नेगी।
जनमंच टुडे। ऊखीमठ। आज सुबह केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली , गरुड़चट्टी के बीच केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रेश होने से 7 लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 3 महिलायें और 3 पुरुष सवार थे। हादसे में सभीबकी मौत हो गई है। सभी मृतकों की शनाख्त जर ली गई है। इधर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के निर्देश दे दिए हैं। वही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ से वापस आ रहे आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर के गरुड़ चट्टी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे में मृतक सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। महाराज ने कहा कि हादसा तकनीकी खराबी, हवा में दबाव कम होने या अन्य वजह से हुआ है, इस बात की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि हादसा किस कारण हुआ है। आपको बता दे की आज सुबह आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से 6 यात्रियों को लेकर केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ा था। करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में क्रेश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ ने हादसे में मारे गए लोगों के नामों की सूची जारी कर दी है। एसडीआरएफ के अनुसार हादसे में पूर्वा रामानुज, कृति ब्राड, उर्वी, सुजाता, पायलट अनिल सिंह, प्रेम कुमार व कला के रूप में हुई है। मृतकों में 3 यात्री गुजरात, तीन तमिलनाडु के हैं। पायलट मुंबई का रहने वाला था। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।
