कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन में स्थान : पंवार
लक्ष्मण सिंह नेगी।
जनमंच टुडे। ऊखीमठ। रुद्रप्रयाग जिले के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष महाबीर पंवार ने कहा कि जिला संगठन में सभी वर्गों के कर्मठ कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निवर्तमान जिला अध्यक्ष सहित सभी पूर्व जिला अध्यक्षों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह बात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कही।इससे पूर्व पंवार के भाजपा जिला कार्यालय पहुँचने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।पंवार ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से उसका निर्वहन करूँगा। जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला संगठन व सभी कार्यकर्ताओं का आभार आभार जताया। पंवार ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा उन्होंने कहा किवे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक ले जाएंगे ताकि जनता योजनाओं का लाभ उठा सके।
इससे पहले वे वे सीमा खांखरा पहुंचने जहां पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊं के से उनका स्वागत किया। साथ ही संगम बाजार , बेलणी पुल से मुख्य बाजार में फूल मालाओं से स्वागत किया गया , युवा मोर्चा द्वारा संगम बाजार से मुख्य बाजार से पार्टी कार्यालय गुलाब राय तक बाइक रैली निकाली गई ।। महिला मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय में टीका चंदन के साथ भव्य स्वागत किया गया।। संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा स्वस्ति वाचन पाठ किया गया । कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष महाबीर पंवार का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और शुभकामनाएँ दी ।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरवान, वाचस्पति सेमवाल ,शकुन्तला जगवाण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट , विक्रम पटवाल , पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्तमुनी अरुणा बेंजवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत उखीमठ विजय राणा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी, पूर्व प्रदेश कार्य समिति की सदस्य सरला खंडूड़ी, रुद्रप्रयाग भाजपा के वरिष्ठ शंकर बगवाडी,जिला मंत्री सुनील नोटियाल , मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बुध्दिबल्लभ थपलियाल,ओ बी सी मोर्चा जिला अध्यक्ष अरबिन्द गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अब्दुल रहीम सहित नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत कृपया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी सहित सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक दरमियान जखवाल व अजय सेमवाल ने सयुंक्त रूप किया।
