कम पानी में अधिक उपज देने वाले बीजों को बोये किसान : अजीत

जनमंच टुडे। प्रयागराज। प्रयागराज  जिले के जसरा ब्लाक के बसहरा गांव में धान महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे किसानों को धान की फसल की उत्पादकता बढ़ाने की जानकारियां दी गई। महोत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ पप्पू भईया, ग्राम प्रधान  बसहरा राहुल सिंह और गोवरा तरहार व कल्यानपुर के ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान मुख्यातिथि ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ पप्पू भईया ने धान महोत्सव में मौजूद किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में धान की खेती करना किसी चुनौती से कम नहीं है। समय पर बारिश न होने से किसानों को अच्छी पैदावार नहीं मिलती है और किसानों को मेहनत का मेहनताना तक नहीं मिलता। उन्होंने कहा की इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए  किसानों को कम पानी में अधिक उपज देने वाली अच्छे धान की खरीद कर फसल की रोपाई करनी चाहिए। इससे किसान कम लागत लगाकर अधिक मुनाफा भी कमा सकते हैं। कोर्टेवा एग्रिसाइंस कंपनी के विकास तिवारी (ZEMM) ने  कहा कि धान महोत्सव का मूल उद्देश्य किसानों को धान की आधुनिक तकनीकी  से खेती करके उत्पादकता बढ़ाने की जानकारी देना है।उन्होंने कहा कि बेहतर किसानों को अधिक  फसल पाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के साथ ही पायोनियर 27पी37 धान के बीज का प्रयोग करना होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। आयोजित धान महोत्सव में सैकड़ों किसान शामिल हुए। उन्होंने अधिक उपज कैसे प्राप्त की जा सकती है इसे लेकर जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में मोहम्मद मुस्तकिम व विजय चौहान ने किसानों को Acre Nexx (धान की सीधी बुवाई ) के बारे में जानकारियां दी।कार्यक्रम को कोर्टेवा कंपनी के जितेंद्र मिश्रा(ZSM), रिशेंद्र पोरवाल, अर्पिता भांजा, अजमेरुद्दीन आदि ने भी संबोधित किया।

किसान महोत्सव का आयोजन को कोर्टेवा एग्रिसाइंस कंपनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास तिवारी और संचालन संदीप चंचल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *