ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

जनमंच टुडे। देहरादून। आज मौसम ने अचानक करवट बदली और बद्रीनाथ की ऊंची चोटियों समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते निचले क्षेत्र  शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। आज बद्रीनाथ की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले कई अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी होने से पहाड़ धवल दिखाई दे रहे हैं।पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *