सफलता की ओर ले जाती है मेहनत और ईमानदारी : धामी

जनमंच टुडे। देहरादून। उत्तराखंड के कलाकार अपनी कला के माध्यम से पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती,  मेहनत और  काम के प्रति ईमानदारी उन्हें सफलता की ओर ले जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में एक सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित ‘‘आवाज सुनो पहाड़ो की‘‘ कार्यक्रम में ये बात कही।उन्होंने कहा कि सब में प्रतिभा किसी न किसी रूप में होती है, उसे बस पहचान कर निखारने की आवश्यकता होती है । मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति को आज जीवित रखने व युवाओं से इन्हें परिचय कराने के लिए सरकार ने इगास  लोकपर्व पर अवकाश घोषित किया ताकि पूरे प्रदेशभर में हर व्यक्ति इसे मना सके। हमारी संस्कृति विज्ञान आधारित है। आज के समय में जो वैज्ञानिक खोज और रिसर्च कर रहे हैं हमारे पूर्वज वो कार्य सदियों से करते आ रहे हैं, इसीलिए हमारी संस्कृति विज्ञान आधारित रही है इससे कोई झुठला नहीं सकता ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को स्वर्ग की संज्ञा दी है। प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप 2025 तक उत्तराखण्ड देश के श्रेष्ठ राज्यों में अपनी पहचान बनाये इसके लिये हम सबको मिलजुल कर कार्य करना होगा। राज्य का विकास हम सबकी सामूहिक यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *