प्रधानमंत्री की माता के दीर्घायु के लिए मंदिरों में की पूजा- अर्चना

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे।ऊखीमठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माता हीराबेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने शीतकालीन पूजा स्थलों सहित विभिन्न  मंदिरों  में पूजा-अर्चना , हवन व अभिषेक पूजा  कर उनके दीर्घायु की कामना की। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति कार्यधिकारी आर सी तिवारी ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ , विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालीमठ, शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर, श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ सहित कई मंदिरों में प्रार्थन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल के नेतृत्व मुख्य प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग टी गंगाधर लिंग सहित विद्वान आचार्यों के द्वारा पूजा – अर्चना, हवन व महाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के यशस्वी जीवन की कामना की गयी, जबकि सिद्धपीठ कालीमठ में प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित के नेतृत्व में वेदपाठी रमेश चन्द्र भटट्, मठापति अब्बल सिंह राणा सहित विद्वान आचार्यों द्वारा वेद ऋचाओं के साथ पूजा – अर्चना महाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के दीर्घायु की कामना की गयी। बताया कि विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी मे प्रधान पुजारी शशिधर लिंग, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल , भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ व शिव पार्वती उ स्थल त्रियुगीनारायण मे भी विद्वान आचार्यों के द्वारा पूजा – अर्चना, हवन व महाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के लम्बे जीवन की कामना की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *