औली में बिछी बर्फ की चादर

जनमंच टुडे। देहरादून। प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है।  पर्वतीय क्षेत्रों में  देर रात  ऊंचाई वाले कई स्थानों के साथ ही, पर्यटन स्थल औली में  हल्की बर्फबारी होने से घाटी वाले क्षेत्रों समेत, मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देहरादून में आज भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल बर्फबारी की संभावना जताई है।  वही पश्चिमी विक्षोभ  के चलते हरिद्वार, उधमसिंह नगर के साथ ही  दिल्ली समेत देश के उत्तर और उत्तर पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आज पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के साथ ही मध्यम और हल्की बारिश की संभावना  के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार नए साल तक पारा ऐसे ही  रहेगा। वही लोग ठंड से बचने के लिए लोग जमकर हीटर-ब्लोओर का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ क्षेत्र में भीषण शीत लहर चल रही है। वही विश्व प्रसिद्ध औली में देर रात हल्की बर्फबारी हुई ।  बर्फबारी होने से पर्यटकों और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *