भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा

जनमंच टुडे। हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति  की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता देवतुल्य है और जो कार्यकर्ता पार्टी संगठन से लोगों को जोड़कर पार्टी की मुख्यधारा में लाता है वही पार्टी का नेता है । उन्होंने भाजपा की रीति नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरी तरह से सम्मान करती है ।
जिला प्रभारी जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लोककल्याण ,सुशासन, लोक सहभागिता व अपराध मुक्त प्रदेश के मंत्र को लक्ष्य बनाकर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है।  प्रदेश में हर घर नल योजना के अंतर्गत 7 लाख परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं छात्रों को टेबलेट व निशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जा रही हैं विगत 2 वर्षों में 600 नए उद्योग स्थापित हुए हैं जिनमें 35000 करोड रुपए से अधिक का निवेश एवं 90 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार मिला है।  सरकार द्वारा परियोजना पर टिहरी झील विकास परियोजना पर 1950 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के साथ-साथ सर्वाधिक प्रभावशाली राजनेता भी स्थापित हो चुके हैं अभी हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री द्वारा दिया गया बयान कि रूस और यूक्रेन का युद्ध पूरे विश्व में सिर्फ और सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री ही रोक सकते हैं यह बताता है कि भारत बनने की राह पर अग्रसर है उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड प्रदेश को 2000 करोड़ रुपए अतिरिक्त बजट दिए जाने से उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी। हरिद्वार में वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम बनाया जाना क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी साथ ही साथ रिंग रोड व देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस दिल्ली एक्सप्रेस का निर्माण उत्तराखंड के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पूरे देश में इस समय हताश और निराश विपक्ष है जिनके पास झूठ बोलने के सिवा कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस व अन्य सभी विपक्षी दल एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकामयाब रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *