पीहू नेगी ने जीता स्वर्णपदक

जनमंच टुडे।पौड़ी। सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर राजस्थान में हुई  योनेक्स सनराइज आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीहू नेगी ने अण्डर-15 युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। आपको बता दे कि पीहू नेगी ने 2022 में स्टेट युगल वर्ग प्रतियोगिता में ईस्ट जोन चैम्पियन रही एवं उत्तराखण्ड की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भुवनेश्वर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी कास्य पदक जीता था। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा विभाग पौड़ी, जिला बैडमिंटन संघ तथा जनपद के खेल प्रेमियों के द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *