आत्मनिर्भर उत्तराखंड में होम स्टे स्वरोजगार महत्वपूर्ण
जनमंच टुडे। पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात्रि विश्राम के लिए रावत गांव के पूर्व मेजर गोर्की चंदोला के मिट्टी व पहाड़ी शैली में बने होम स्टे पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने चन्दोला के पहाड़ी शैली में बने होमस्टे प्रशंसा । उन्होंने रिंगाल से बने उत्पादों के बारे में जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होम स्टे की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि होम स्टे स्वरोजगार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। लोगों का रुझान लगातार होम स्टे की ओर बढ़ रहा है। होस्ट स्टे से लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति के बारे में पता चलता है। राज्य सरकार होम स्टे को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधाय राजकुमार पौरी, बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
