आशीष और सरला आनंद ने जीता खिताब

जनमंच टुडे। देहरादून। सोल फिट द्वारा आयोजित मिलेट कार्निवल में ऋषिकेश की शैला देहरादून से आशीष व सरला आनंद ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहकर खिताब अपने नाम किया। आयोजक रूपा सोनी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में ना सिर्फ एक मिलेट कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया है वही एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है और ऐसे उद्यमियों को मौका दिया गया है अपने उत्पाद प्रस्तुत करने का जो मिलेट के क्षेत्र में कुछ नया कर रहे हैं। कार्यक्रम में रोजमर्रा की जिंदगी में मिलेट्स का उपयोग विषय पर एक व्याख्यान भी प्रस्तुत किया गया जिसमें बतौर स्पीकर महिला उद्यमी एवं शेफ दीपा चावला पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अमित पोखरियाल आयुर्वेदाचार्य शिखा प्रकाश एवं डायटिशियन मुक्ता पाटिल मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार एवं नेशनल वाइस प्रेसिडेंट भारतीय जनता युवा मोर्चा नेहा जोशी और इंद्राणी पांधी बतौर विशेष अतिथि  के तौर पर मौजूद रहीं। शेफ राहुल वली, शेफ सिद्दक, ऑथर राइटर शेफ स्मृति हरी जज के रूप में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *