अब गोल्डन कार्ड से आयुष पद्धति का इलाज होगा

जनमंच टुडे। देहरादून। राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड से अब आयुष पद्धति का भी इलाज हो सकेगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक केवल एलोपैथिक पद्धति से उपचार में गोल्डन कार्ड को सम्मिलित किया गया था लेकिन अब आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, नेचुरोपैथिक पद्धति से उपचार कराने वाले कर्मचारी भी गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत इलाज करा सकते हैं। डाक्टर कुमार ने बताया कि इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति में कर्मचारियों और पेंशनर्स को कोई परेशानी न उठानी पडे़, इसके लिए नई व्यवस्थाओं में इसका ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *