स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान

स्वच्छ भारत अभियान के तहत
स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज उत्तरकाशी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों और एनसीसी कैडेट ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि नियमित सफाई अभियान चलने से शहर, कस्बा और मोहल्ला स्वच्छ रहने के साथ ही लोगों के व्यवहार में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों का कूड़ा अन्यंत्र न फेंके। कूड़े को नगर पालिका के वाहनों और पर्यावरण मित्रों को दें, ताकि कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सकें। वहीं हरिद्वार स्थित श्री गंगा सभा प्रत्येक रविवार को गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलायेगा। आज हरकी पैड़ी पर गंगा का पूजन कर इस अभियान की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *