रोडवेज की बस खाई में गिरी, दो की मौत
जनमंच टुडे। देहरादून। मसूरी से देहरादून आ रही रोडवेज की बस शेरघडी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकी 33 लोग अन्य जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।
