हादसे में 4 बच्चों की मौत
जनमंच टुडे। देहरादून। देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए।टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।जानकारी के अनुसार विकासनगर में टोंस नदी के पुल के पास शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी सूरतराम जोशी के घर मे आज शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। घर में लगी आग की लपटों में आकर घर मे मौजूद सोनम(9), रिद्धि(10), मिष्टी(5) और सेजल( ढाई वर्ष) की मौत हो गई।
