सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
जनमंच टुडे। लालकुआं। चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बिंदुखत्ता निवासी एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिदुखत्ता के वीआईपी गेट दुर्गापाल कालोनी निवासी सोनू शाह (27) सेंचुरी मिल में काम करता था। शुक्रवार देर शाम पत्नी पूजा देवी, पुत्री रुचिका(5), पुत्र दिव्यांशु(3) भाई रवि(21) , बहन खुशी ( 12 ) के साथ अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर के लिए निकला। शनिवार तड़के 2 बजकर 30 के लगभग व श्रीदत्तगंज पहुंचे। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई, और कार दूसरे वाहन से जा टकराया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता आज सुबह गश्त पर जा रही पुलिस को तब लगी जब पुलिस की नजर क्षतिग्रस्त कार पर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में सबकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी शवों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस कार किस ट्रक से टकराई है। इसका पता लगाने में जुटी हुई है।
