टिहरी में वाहन दुर्घटना, 3 किशोरों की मौत

जनमंच टुडे। नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लाक के पुजार गांव मोटर मार्ग पर देर रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लड़कों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आज देर शाम को एक यूटिलिटी uk07cc/ 2261 रेत लेकर  पुजार गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे क्रिकेट खेल कर घर लौट रहे  पुजार गांव के 3 बच्चे लिफ्ट लेकर इसमे सवार हो गए। जैसे ही वाहन कुछ दूरी पर पहुंचा वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा होने से पहले ही वाहन चालक कूद गया और मौके से फरार हो गया।  हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर राहत एवं बचाव दल भी मौके पर पहुँचा और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों के शवों को खाई से निकाला। हादसे में   गौरव(11) पुत्र मनोज व्यास निवासी पुजार गांव, टिहरी,  शंकर(10) पुत्र धर्मानन्द, निवासी पुजार गांव, टिहरी एवं अखलेश(14) पुत्र प्रकाश लाल, निवासी पुजार गांव, टिहरी‌ के रूप में हुई है।  पुलिस चालक की खोजबीन में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *