पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार पहुंचा

जनमंच टुडे। हरिद्वार।  शदाणी दरबार के सप्तम पीठाधीश्वर संत राजाराम साहिब की 63वीं बरसी पर आयोजित महोत्सव में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 306 हिन्दू श्रद्धालु पाकिस्तान से हरिद्वार पहुंचे। शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर डा.संत युधिष्ठिर लाल ने बताया कि पाकिस्तान से हर साल श्रद्धालुओं का जत्था शदाणी दरबार आता है। पाकिस्तान में स्थित सिंध क्षेत्र में करीब 310 साल पहले 1708 में शदाणी दरवार की स्थापना की गई थी। प्रतिवर्ष अप्रैल में पाक से श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान से सिंधु नदी का जल लेकर भारत आते हैं और यहां गंगाजल में सिंधु नदी के जल को मिलाकर दोनों का मेल कराते हैं। आपको बता दे कि अपनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए  1976 में हुए इंडो पाक समझौते के बाद से ही यह परम्परा बे रोकटोक चली आ रही है। अखिल भारतीय सनातन परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.सुनील कुमार बत्रा और अविक्षित रमन ने कहा कि शदाणी दरबार पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को भारत भ्रमण कराकर सिंधु को गंगा व गंगा को सिंधु में मिलाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति सभी को अपनी और आकर्षित करती है और शदाणी दरबार भारत और पाक के बीच अध्यात्मिक यात्रा के सेतु के रूप में कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *