सुरक्षित और सुगम यात्रा सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

जनमंच टुडे। हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों की  समीक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षित व सुगम यात्रा करवाना सरकार की प्राथमिकता है । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई थी। यात्रा को सुचारू व सुगम बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अब तक 11 लाख यात्रियों का पंजीकरण हो चुका है, इसके बावजूद जो यात्रा के उद्देश्य से उत्तराखंड  आएंगे, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि जोशीमठ भी यात्रा को लेकर तैयार है । उन्होंने कहा की हरिद्वार यात्रा का पहला पड़ाव है अतः लोगों को सुरक्षित व सुगम यात्रा करवाना सरकार की प्राथमिकता है । मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा की व्यवस्थाओं में आने वाली सभी चुनौतियों का समाधान भी शीघ्र कर लिया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंच कर आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरि महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *