हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
जनमंच टुडे। देवप्रयाग। ऋषिकेश, बदरीनाथ राजमार्ग पर महादेव चट्टी के निकट ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पंकज सिंह (29) पुत्र मदन सिंह ग्राम गिमोली, पो. लसियारी जिला चमोली, पालीटेक्निक करने के बाद देहरादून में नौकरी करता था। आज वह सगाई के लिए बाइक से देहरादून से चमोली अपने घर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में पंकज की मौत हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी रविंद्र डोभाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश भेजा। परिजनों के अनुसार घर में उसकी सगाई की तैयारियां चल रही थी।
