हल्द्वानी में सोमवार को लगेगा रोजगार मेला
जनमंच टुडे। हल्द्वानी। 29 मई को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन लगेगा, जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी क्वेस्कॉर्प (Quess Corp) विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए युवकों का चयन करेगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि देश भर की विभिन्न कंपनियां 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि रोजगार मेले में दसवीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, बीबीए, एमबीए, बीटेक, पैरामेडिकल, आईटीआई उत्तीर्ण के साथ ही अन्य तकनीकी योग्यता धारक 18 से 35 वर्ष के युवाएसमे हिस्सा ले सकते हैं।
