सफाई अभियान चलाया

जनमंच टुडे। बागेश्वर। मंडलसेरा के ढुंगगाड़ गधेरे में स्वच्छता अभियान आठवें रविवार भी जारी रहा। करीब एक घंटे तक चले अभियान के दौरान झाड़ियों का कटान और सफाई की गई। रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में मंडलसेरा के ढुंगगाड़ गधेरे को स्वच्छ बनाने का अभियान चलाया है। चेयरमैन संजय साह जगाती के नेतृत्व और वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के मार्गदर्शन में सफाई चलाया जा रहा है। अब तक 600 मीटर के करीब सफाई की जा चुकी है। रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडे ने बताया कि गधेरे को पूरा साफ करने तक अभियान चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *