हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत
जनमंच टुडे। देहरादून। ओल्ड मसूरी रोड पर रामतीर्थ आश्रम के निकट एक तीव्र मोड़ पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सहस्त्र धारा निवासी रिया प्रजापति आज सुबह 6 बजे कोठालगेट से राजपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह रामतीर्थ आश्रम के निकट पहुंची तभी तीव्र मोड़ पर उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर स्कूटी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने खाई से निकालकर उसे 108 से निकालकर दून अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
