पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
जनमंच टुडे। बागेश्वर। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लोगों ने पर्यावरण को बचाने की शपथ ली । बीडी पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर नोडल अधिकारी डा. दीपा कुमार और प्राचार्य एसएस धपोला के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य डा. धपोला ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पोस्टर बनाए गए। नेहरु युवा केंद्र ने भगवती मंदिर कठायतबाड़ा परिसर पर पौधारोपण किया। इस मौके पर जयदीप कुमार, हिमांशु पांडे, अंकित भारती, ज्योति, काशनी आगरी, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कालेज परिसर पर पौधारोपण किया। इस दौरान संयोजक बबलू मेहरा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना है। इस दौरान झाड़ियां काट कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उधर, प्रकृति प्रेमी बसंत बल्लभ जोशी के नेतृत्व में भिलकोट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। रोपित पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा हुई। ग्रीष्म ऋतु होने पर नये पौधे का रोपण नहीं किया गया। स्थानीय प्रजातियों के चारा, फल-फूल एवं औषधीय पौधे, पेड़ों का रोपण और संरक्षण करने का आह्वान किया गया।
