फ्लैग ऑफ कर अ​भियान के लिए रवाना किया

जनमंच टुडे। रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर एक वर्ष तक आयोजित होने वाली गतिवि​धियों के तहत सेना के विशेष दल ने अलकनंदा नदी में राफ्टिंग शुरू की। पहले दिन सेना का दल अलकनंदा नदी की धाराओं में राफ्ट के जरिए श्रीनगर पहुंचा। यह दल अगले बुधवार को ऋ​षिकेश पहुंचेगा। केदारनाथ बाईपास पर जवाड़ी पुल के नीचे अलकनंदा नदी में रुद्रप्रयाग में तैनात आईबीएक्स ब्रिगेड के कमांडेट कर्नल एनएस गंडास ने राफ्टिंग दल का स्वागत किया। उन्होंने जवानों से परिचय करते हुए उन्हें एनडीए के बारे में जानकारी दी। कहा कि एनडीए ने 75 वर्षों में कई आयाम स्थापित किए हैं, जो गौरव की बात है। कहा कि एनडीए की एक-एक उपल​ब्धि जवान का सीना चौड़ा करती है। उन्होंने अ​भियान के बारे में पूरी जानकारी दी। इसके उपरांत उन्होंने 26 जवानों को फ्लैग ऑफ कर अ​भियान के लिए रवाना किया। यह दल अलकनंदा नदी में 152 किमी राफ्टिंग करते हुए ऋ​षिकेश पहुंचेगा। रविवार को दल श्रीनगर पहुंचा। चार दिवसीय इस अ​भियान के तहत सोमवार को दल देवप्रयाग, मंगलवार को व्यासी और बुधवार को ऋ​षिकेश पहुंचेगा। जहां पर अ​भियान संपन्न होगा। कमांडेट कर्नल एनएस गंडास ने बताया कि एनडीए की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर जनवरी 2023 से जनवरी 2024 तक वि​भिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एनडीए की उपल​​ब्धियों को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान वि​भिन्न कार्यक्रमों के लिए एक गीत भी तैयार किया गया है, जिसका शीर्षक मां तुझे सलाम रखा गया है। साथ ही संगोष्ठी, पर्वतारोहण, भ्रमण, नौकायन, क्रास कंट्री फ्लाइंग, कार रैली, स्पोर्टस मीट, मैराथन और रीवर राफ्टिंग शामिल है। इस मौके पर आईबीएक्स ब्रिगेड के कई सैन्य अ​धिकारी व जवान भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *