आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत
जनमंच टुडे।बागेश्वर। जिले के लीती गांव में बारिश बारिश के बीच जंगल बे भेड़, बकरियां चुगाने गए एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से लोधुरा के जंगल में मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। तहसीलदार कपकोट देवेंद्र लोहनी ने बताया कि रमेश सिंह पुत्र मंगल सिंह ग्राम लीती निवासी भेड़ बकरियों को चुगाने जंगल में गया था। इसी दौरान लोधुरा के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि यह घटना आपदा के अंतर्गत है। नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
