प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित

जनमंच टुडे।डेस्क। प्रदेश भर में लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। की जगह भू स्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिससे ग्रामीणों का एक दूसरे से सम्पर्क कट गया है। सम्बंधित विभाग उन्हें खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है। पहाड़ों में हो रही बारिश से प्रदेश के सभी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है। राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 जुलाई तक  बारिश का दौर जारी रहेगा। आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी की सम्भावना जताई है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक आज  देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में  भारी बारिश की का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *