कांवड़ियों के वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, 3 की मौत

जनमंच टुडे। हरिद्वार। कांवड़ियों के वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।  पुलिस ने डाक कांवड़ियों के वाहन को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार चांदपुर  जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के ग्राम फीना निवासी रोहित कुमार(30)  हरिद्वार के सिडकुल में काम करता था।  विगत देर रात को वह पत्नी पूजा, एक साल की बेटी माही और अपने साथ काम करने वाले नॉनी उर्फ पुष्पेन्द्र(22) पुत्र चरण सिंह निवासी अहमदपुर निंगू नगला छजलेट जिला मुरादाबाद के साथ मोटरसाइकिल से बिजनौर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह शंकराचार्य चौक के पास पहुंचे इसी दौरान  कांवड़ियों के वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में चारों  गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिसकर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस से  तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। जहाँ डाक्टरों ने पुष्पेंद्र, रोहित और माही को मृत घोषित कर दिया। जबकी पूजा का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *