वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

जनमंच टुडे। देहरादून। विकासनगर से हिमाचल प्रदेश जा रहा एक वाहन कालसी- रोहडू मार्ग पर तिमरा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची कालसी पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस ने राहत और बचाव कार्य कर तीनों को खाई से निकाला। हादसे में वाहन सवार 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि एक घायल को पुलिस ने उसे 108 के माध्यम उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। मृतक की पहचान रोहित पुत्र दिलबहादुर थापा निवासी चौपाल शिमला हिमाचल प्रदेश और मोहनलाल पुत्र रतिराम के रुप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed