जंगली सुअर के हमले में महिला घायल

जनमंच टुडे। बागेश्वर।  जिले के दुग-नाकुरी तहसील के जारती गांव में आज एक जंगली सुअर घर के आंगन में आ धमका और धूम सेंक रही  बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने शोर मचाया तो  सुअर जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को लेकर परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल महिला को मुआजवा दिलाने की मांग की है। इधर रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है और जल्द ही वन विभाग की टीम को गांव भेजा जाएगा और घायल महिला को नियमानुसार मदद दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *