ग्रीष्मकालीन धान की खेती की अनुमति दी

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के किसान इस बार ग्रीष्मकालीन धान की खेती कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद वे ग्रीष्मकालीन धान की खेती नहीं करेंगे। इसके लिए उन्हें घोषापत्र देना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती से मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए उधम सिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती को प्रतिबन्धित किया गया है। कुछ किसानों ने मुख्यमंत्री से वर्ष 2024-25 के लिए ग्रीष्मकालीन धान लगाने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद कृषक हित में मार्च 2025 तक प्रतिबन्ध के साथ ग्रीष्मकालीन धान लगाने की अनुमति प्रदान की गयी है।