पुत्र ने किया मां पर हमला

 हरिद्वार। जिले में बेटे ने अपनी मां पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपित बेटा घटना के बाद फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां तांशीपुर गांव निवासी सजीवन ने करीब चार माह पहले हथियाथल गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। सजीवन की मां, संतलेश, इस शादी के खिलाफ थीं, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। 30 अप्रैल को सजीवन अपनी पत्नी के साथ तांशीपुर गांव लौटा, जहां उसकी मां ने इस विवाह का विरोध किया और उसे कड़ी फटकार लगाई। विवाद के बाद सजीवन अपनी पत्नी को मायके छोड़ने गया, लेकिन शाम को जब वह वापस लौटा, तो घर पर उसकी मां अकेली थी। इस दौरान, सजीवन ने तलवार से अपनी मां पर हमला कर दिया।  तलवार उनके जबड़े पर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी बेटे ने शोर मचाया कि उसने अपनी मां को मार डाला और  उसके बाद मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *